फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज नमक खाने वालों के लिए बुरी खबर! जरूर पढ़ें

Sat, 05 Sep 2015 06:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नमक के बिना आपका खाना बेमजा हो सकता है। लेकिन इस खबर पर यकीन मानें तो नमक कम ही खाएं। क्योंकि एक नए शोध में पता चला है कि नमक से मोटापा बढ़ने का रिस्क रहता है। हर एक ग्राम एक्स्ट्रा नमक हर दिन 25 प्रतिशत मोटापे का खतरा बढ़ता है।
विज्ञापन


लंदन की क्वींस मैरी यूनिवर्सिटी की एक टीम ने नमक से मोटापे के संबंध को लेकर हाल ही में शोध किया। शोध में पता चला कि ज्यादा खाने वाले लोग मोटे और ज्यादा चर्बी वाले थे।

ये शोध यूके नेशनल डाइट और न्यूट्रीशन सर्वे 2008-09 से 2011-12 की उस रिपोर्ट पर आधारित था जिसमें साढ़े चार सौ बच्चों और सात सौ अस्सी व्यस्कों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन


सोर्स-डेलीमेल.को.यूके
विज्ञापन

मोटापे का नमक कनेक्शन

शोध करने वाले प्रोफेशर ग्राहम मैकग्रेगर ने बताया कि नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। शरीर में रक्त के बहाव में तेजी आने से मेटाबॉलिज्म की सही से काम करने पर फर्क पड़ता है। जिसके कारण मोटापा बढ़ने का रिस्क रहता है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले लोग यही जानते थे कि नमक के ज्यादा सेवन से दिल की बीमारियां होती हैं। लेकिन शोध के परिणाम हमें आगाह करते हैं कि हम अपने खाने में संतुलित मात्रा में ही नमक का इस्तेमाल करें।

वहीं कुछ दूसरे विशेषज्ञों को अब भी इस शोध पर संदेह है। उनके मुताबिक अभी इसमें और काम किया जाना बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें