फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई ने की पेमेंट बैंक लाइसेंस देने में गड़बड़ी : स्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने शनिवार को कहा कि सैद्धांतिक रूप से 11 कंपनियों को पेमेंट बैंक का लाइसेंस देने का आरबीआई का फैसला स्वेच्छाचारी और द्वेषपूर्ण है।
विज्ञापन


स्वामी ने एक बयान में कहा कि इन्हें 41 आवेदनकर्ताओं में से चुना गया है। जिस तरह से 11 पेमेंट बैंकों का चुनाव किया गया वह नियमों के खिलाफ है।

यह स्पष्ट नहीं है कि रिजर्व बैंक ने किस आधार पर 11 कंपनियों का चुनाव किया और बाकी को खारिज कर दिया। स्वेच्छाचारी और द्वेषपूर्ण फैसले अक्सर बड़े घोटाले के रूप में सामने आते हैं।

विज्ञापन

क्यों लिया बैंकिंग नियामक कानून का सहारा

उन्होंने बयान में कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि आरबीआई ने पेमेंट बैंक का लाइसेंस देने के लिए क्यों बैंकिंग नियामक कानून 1949 का सहारा लिया, जबकि संसद ने पेमेंट सिस्टम के संचालन के लिए अलग से पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम कानून, 2007 बना रखा है।

रिजर्व बैंक का कहना है कि एक बाहरी मूल्यांकन के जरिए इन 11 कंपनियों का चुनाव किया गया। इस पर स्वामी ने कहा है कि वह समिति के सदस्यों पर कोई आरोप नहीं लगा रहे, लेकिन यह कानून के मुताबिक नहीं है।

उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने रिलायंस समेत देश के 11 जानी-मानी कंपनियों को पेमेंट बैंक चलाने का लाइसेंस दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें