फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र बढ़ाने के लिए जरूर खाएं मिर्च-मसाला

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज मिर्च-मसालों से कई लोगों का मुंह जलने लगता है, लेकिन चीन के बीजिंग में हुआ शोध बताता है कि भोजन में मिर्च मसालों का उपयोग इंसान की उम्र बढ़ा सकता है।
विज्ञापन


मसालेदार भोजन करने वालों में समय से पहले मृत्यु का खतरा भी कम हो जाता है। शोध जर्नल बीएमजे में प्रकाशित इस अध्ययन में करीब 1 लाख 99 हजार पुरुषों और 2 लाख 88 हजार महिलाओं का वर्ष 2004 से 2008 के बीच सर्वे किया गया और बाद में 7 साल तक इसका फॉलोअप लिया गया।

चीन के 10 अलग अलग क्षेत्रों में 30 से 79 साल तक की उम्र के उन लोगों को इस अध्ययन में शामिल किया गया जिन्हें पूर्व में कैंसर, हृदयरोग या लकवे जैसी बीमारी नहीं थी।
विज्ञापन






शराब नहीं पीने वालों को और अधिक लाभ

बोस्टन स्थित स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रमुख शोधकर्ता डॉ. ल्यू की ने बताया कि पूरे सप्ताह मिर्च मसाले नहीं खाने वाले लोगों की तुलना में सप्ताह के भीतर कम से कम एक या दो बार मिर्च-मसाले खाने वालों में मृत्यु का खतरा 10 प्रतिशत कम होता है जबकि सप्ताह में तीन या पूरे सातों दिन मसालेदार खाना खाने वालों में यह खतरा 14 प्रतिशत कम हो जाता है। 

यह भी पाया गया कि जो लोग शराब का इस्तेमाल नहीं करते हैं और खाने में मिर्च मसालों का उपयोग करते हैं उन्हें इसका और भी ज्यादा लाभ मिलता है। इसका कारण शरीर में शराब से होने वाले नुकसान का रुकना और मिर्च मसालों का फायदा मिलना है।

विज्ञापन

कुछ तेज मसालों की विशेषताएं

मिर्च - कोलेस्ट्रॉल स्तर सुधारती है, ऑक्सीडेटिव दबाव कम करती है और आंतों में स्वस्थ बैक्टीरियल तत्व नियंत्रित करती है।
दालचीनी - शरीर में ठंडक को नियंत्रित रखती है। डायरिया और पेट की खराबी दूर करने में भी कारगर है।

लौंग - इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, लोहा, सोडियम जैसे कई तत्व होते हैं जो खांसी, डायबिटीज, पित्त ज्वर रोकने में मदद करते हैं।
तेजपत्ता - इसमें एंटी फंगल व एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कई तरह के इंफेक्शन को दूर करने में कारगर होते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें