फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैन की नींद चाहिए तो डाइट में न लें ये 5 चीजें

Tue, 17 Dec 2013 12:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रात का खाना हमारी नींद और सेहत दोनों को प्रभावित करता है इसलिए रात में सोने से पहले कुछ चीजों से परहेज करें तो अच्छा है।
विज्ञापन


कामेच्छा बढ़ाने से लेकर जवां त्वचा तक, चुकंदर के कई हैं फायदे

पास्ता और पिज्जाः पास्ता में काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं। इसे बनाने में काफी ज्यादा घी-तेल का इस्तेमाल होता है। रात में यदि आप पास्ता खाते हैं तो सोने के बाद यह सब फैट में बदलकर आपको मोटा कर सकता है।  पास्ता की तरह ही पिज्जा भी एसिडिटी पैदा कर पाचनतंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है।

झूठे को पहचानना है तो गौर करें यह फितरत

मिठाइयां: रिसर्च की मानें तो सोने से पहले मिठाई खाने से शरीर में वसा की मात्रा बढ़ती है। यह दिमाग की तरंगों पर भी प्रभाव डालती है, जिससे सोते समय बुरे सपने आने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन


बहुत अधिक नींद लेते हैं तो बड़े हैं ये नुकसान

मांस-मछली: बिना चर्बी वाला मीट भी डिनर में नहीं लेना चाहिए। यह बेशक प्रोटीन और आयरन का भंडार है, लेकिन यदि आप इसे डिनर में शामिल करते हैं तो आरामदायक नींद नहीं ले पायेंगे।

डार्क चॉकलेट: विशेषज्ञ चॉकलेट को मस्तिष्क और याददाश्त के लिए फायदेमंद मानते हैं। लेकिन यह एक हाई-कैलोरी फूड है। इसमें मौजूद कैफीन और अन्य उत्तेजक पदार्थ नींद को प्रभावित कर सकते हैं।

कुछ विशेष सब्जियां: प्याज, गोभी, ब्रोकोली जैसी सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं। रात में इनका सेवन करने के बाद सोने की स्थिति में पेट फूलने और नींद न आने जैसी समस्या हो सकती है।
विज्ञापन


शराब: रात को सोने से पहले शराब का सेवन आपकी नींद को सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम कर देता है। आप ठीक प्रकार से नींद नहीं ले पाते और बीच-बीच में बार-बार जागते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें