फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्न तालूमेन सूप

Thu, 27 Dec 2012 09:55 AM IST
कोमल तनेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारी का समयः 20 मिनट
विज्ञापन

बनाने मे समयः 20 मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
एक कप कटा ऊबला न्यूडलस छानकर अलग रख दें, तीन चौथाई तप उबला अमेरिकन कॉर्न, चार कप वेजिटेबल स्टॉक या पानी, एक चम्मच तेल या मक्खन, एक चम्मच कटी हरी मिर्च, दो चम्मच कटा हरा प्याज, आधा कप गाजर के लंबे टुकड़े, आधा कप कसी गोभी, आधा कप मशरूम।
विज्ञापन


सीजनिंग
एक चम्मच सब्जी मसाला क्यूब, दो चम्मच सिरका, आधा चम्मच चेड चिली सॉस, आधा चम्मच ग्रीन चिली सॉस, आधा चम्मच सोया सॉस, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार।

गार्निशिंग
अजवाइन गार्निश के लिए, सूप स्टिक के साथ दें।

विधि
सॉस पैन मे तेल या मक्खन डाल कर गर्म करें, हरी मिर्च और हरा प्याज डालकर कुछ मिनट तक भूनें। फिर उसमें गाजर, गोभी और मशरूम डालकर दो से तीन मिनट तक भूनें।अब उसमें सभी मसाले डालकर चलाएं जिससे गांठ न पड़े और फिर सिरका, लाल मिर्च, हरी मिर्च, सोया सॉस, नमक और काली मिर्च डालें।नूडल्स और मक्के का पेस्ट डालकर फ्राई करें। थोड़ी देर पकाएं, सूप को किसी कटोरे मे निकालें और उसमें अजवाइन गार्निश के लिए डालें और सूप स्टिक के सर्व करें।
विज्ञापन

कोमल की टिप्स
आप मशरूम को निकालकर उसमें नए स्वाद के लिए फ्रेंच बीन्स डाल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें