फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोकोनट रोल

Thu, 06 Jun 2013 04:54 PM IST
अंजना वाही
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन

एक सूखा नारियल, 2-3 बर्फी के टुकड़े या 100 ग्राम मावा, 6 पीस ब्रेड, 100 ग्राम चीनी, 50 ग्राम पानी, चुटकी भर इलायची पाउडर, कटा हुआ काजू-बादाम-पिस्ता, रिफाइंड तलने के लिए
विज्ञापन


विधि
सबसे पहले नारियल को कद्दूकस कर लें।
आधे नारियल में मैश की हुई बर्फी, कटे हुए काजू-बादाम व इलायची पाउडर डाल कर मिश्रण तैयार कर लें।
अब ब्रेड पीस के किनारे को हटाकर उसे गीला कर लें।
उसके बाद ब्रेड के उपर तैयार किया हुआ मिश्रण रखकर रोल बनाएं।
कड़ाही में तेल गरम कर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक रोल को तलें।
दूसरी कड़ाही में चाशनी तैयार कर लें।
तैयार ब्रेड रोल को चाशनी में दो मिनट तक रखने के बाद निकाल लें।
उसके बाद रोल को नारियल के बुरादे में लपेटें और सर्व करें।
इसे गर्मागर्म और ठंडा दोनो तरह से खा सकते हैं ये दोनो तरह से स्वादिष्ट लगेगा।

नारियल के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित उत्तराखंड के देहरादून शहर की निवासी अंजना वाही की रेसिपी है।
विज्ञापन


स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।

हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें