फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारियल सैंडविच

Thu, 06 Jun 2013 04:14 PM IST
रामपुर, उत्तर प्रदेश/ अनु सिंघल
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन

छह ब्रेड स्लाइस, दो बड़ा चम्मच नारियल बुरादा, एक चुटकी नारंगी रंग,  डेढ़ बड़ा चम्मच मलाई डेढ़ छोटा चम्मच चीनी पाउडर, दो बड़ा चम्मच शक्कर, एक छोटा चम्मचरंगीन पेठे के टुकड़े।
विज्ञापन


विधि
ब्रेड के किनारों को काटकर अलग कर लें।

अब प्रत्येक ब्रेड को चार हिस्से में तिकोने शेप में काटें।

अब एक बर्तन में पानी, चीनी और रंग डालकर 5-7 मिनट के लिए उबालें।

गुनगुना होने पर रंग वाले इस मीठे पानी में कटे ब्रेड को बारी-बारी से डुबोएं और हल्के हाथ से दबाते हुए ब्रेड से एक्स्ट्रा पानी निकालें।

अब मलाई में चीनी पाउडर मिक्स करें। इस मिश्रण को ब्रेड के बारह टुकड़ों पर लगाएं।

शेष बचे ब्रेड के टुकड़ों से मलाई लगे ब्रेड को ढंककर दबाएं।

तैयार सैंडविच को नारियल बुरादे में लपेटकर एक अलग ट्रे में रखें।

अब इसे रंगीन पेठे से सजाएं। इसके बाद इसे एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें। ठंडे-ठंडे मीठे नारियल सैंडविच को बच्चे भी पसंद करेंगे।

नारियल के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता अनु सिंघल की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं। स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।
विज्ञापन


हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें