फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी खींचने का ऐसा फायदा नहीं जानते होंगे आप

Mon, 16 Feb 2015 10:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्फी खींचना न केवल आपके उत्साह को बढ़ाता है बल्कि व्यक्तित्व विकास से भी जुड़ा फायदा देता है। ब्रिटेन के शोध की मानें तो सेल्फी खींचने का शौक रखने वाले लोगों में आत्मविश्वास अधिक होता है।
विज्ञापन


ब्रिटेन के ट्रांसफॉर्म कॉस्मेटिक सर्जरी नामक ग्रुप ने 18 से 24 साल की आयु वाले 2000 प्रतिभागियों पर किए गए अपने शोध के आधार पर यह दावा किया है।

शोध में यह भी पाया गया है कि अधिक सेल्फी खींचने वाले पुरुष और महिलाएं अपनी मुस्कान को सबसे अधिक आकर्षक मानते हैं जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

शोधकर्ता स्टीवन टेलर के अनुसार, "शोध में हमने पाया कि युवाओं में व्यक्तित्व विकास के लिए उनके लुक्स का बेहतर होना भी अहम धारणा है। सोशल मीडि या पर अपनी अधिक सेल्फी पोस्ट करने वाले युवा अक्सर अपने लुक्स और व्यक्तित्व को लेकर आत्मविश्वास से भरे होते हैं इसलिए वे अधिक से अधिक लोगों से अपनी सेल्फी सांझा करना चाहते हैं।"
विज्ञापन


शोध में यह भी पाया गया कि 29 साल की उम्र में लोग अपने शरीर से सबसे अधिक प्यार करते हैं और 25 से 34 की आयु के लोग खुद से अधिक प्यार करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें