देश में भ्रष्टाचार के मामले संबंधी शिकायतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के अनुसार साल 2014 में 2013 की तुलना में रिश्वतखोरी से जुड़ी शिकायतों में 79 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सीवीसी की ओर से रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार आयोग ने साल 2014 में रिश्वतखोरी से जुड़ी 63288 शिकायतें दर्ज की। आयोग ने 2013 में रिश्वतखोरी से जुड़ी 35332 शिकायतें दर्ज की थी।
ये शिकायतें व्हीसलब्लोअर और गुमनाम शिकायतकर्ताओं ने दर्ज कराईं। सीवीसी के अधिकारियों के अनुसार आयोग ने पिछले साल रिकॉर्ड शिकायतों पर काम किया और सभी शिकायतें निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई की गई।
ये शिकायतें विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों से जुड़ी थीं। शिकायतों की अंतिम संख्या आयोग की जून में प्रकाशित होने वाली वार्षिक रिपोर्ट में जारी की जाएगी।