फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेरी टोमाटो एंड प्रॉन रिसोटो

Wed, 18 Dec 2013 01:24 PM IST
कोमल तनेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
भिगोने का समयः 20 मिनट
विज्ञापन

तैयारी का समयः 20 मिनट
पकाने का समयः 25 मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
दो कप रिसोटो चावल 20 मिनट तक भिगोकर निथार लें, 250 ग्राम मध्यम आकार के कटे झींगे (प्रॉन), एक चम्मच तेल।

टेस्ट बढ़ाने के लिए
एक चम्मच नींबू का रस, नमक व काली मिर्च स्वादानुसार, आधा चम्मच कुटी लाल मिर्च, दो चम्मच ऑलिव ऑयल, एक चम्मच मक्खन, आधा कप बारीक कटा हरा प्याज, एक कप आधे कटे चेरी टमाटर, एक चौथाई कप बारीक कटे चाइव्स, पांच कप चिकन या मछली का झोल (स्टॉक)।

सीजनिंग
एक चौथाई चम्मच केयेन पेपर, एक चौथाई चम्मच व्हाइट पेपर, एक चौथाई चम्मच सूखे पुदीने का पाउडर, एक चम्मच स्वीट चिली सॉस, न्मक स्वादानुसार, एक चौथाई कप मथी हुई क्रीम।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्निशिंग
बारीक कटे अजमोद के पत्तों से गार्निश करें।

विधि
- एक बर्तन में कटे हुए झींगे के टुकड़े लें, उनपर नींबू का रस, लाल मिर्च, नमक व काली मिर्च छिड़कर अच्छे से मिलाएं और पांच मिनट के लिए छोड़ दें।

- अब पैन में तेल गर्म कर झींगे को दो से तीन मिनट फ्राइ करके पका लें। आंच से उतारकर अलग रख दें।

- भारी तले के सॉस पैन में तेल व मक्खन गर्म कर लें। उनमें हरे कटे प्याज डालकर चलाएं और सीजनिंग के मसाले व आधा वेजिटेबिल स्टॉक डालकर मिला लें। स्टॉक के उबलने के बाद उसमें चावल मिलाएं और स्टॉक के सोखने तक पकाएं।

- अब उसमें चेरी टमाटर और चाव्सि मिलाकर पकाएं और फिर बचा हुआ स्टॉक मिलाएं और दो से तीन मिनट तक पकाएं।

- अब इसमें झींगे मिलाकर क्रीम डालें और पका लें। आंच से हटाकर इसपर अजमोद की गार्निश करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें