फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रोकली एंड बेबी कॉर्न टिक्का

Fri, 12 Oct 2012 04:26 PM IST
कोमल तनेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारी का समयः 15 मिनट
विज्ञापन

मसाला तैयार करने का समयः 30 मिनट
पकाने का समयः 20 मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
दो कप फूल गोभी के मध्यम आकार के टुकड़े और दो कप बेबी कॉर्न।

मेरिनेड
दो चम्मच तेल या मक्खन, एक चौथाई कप गाढ़ा दही, एक चौथाई कप फेंटा हुआ चीज, एक चौथाई कप ताजा ब्रेड का चूरा, एक चम्मच मक्के का आटा, एक चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच लाल मिर्च का टुकड़ा,आधा चम्मच तुलसी का पत्ता, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार।
विज्ञापन


गार्निशिंग
टमाटर के टुकड़े और हरे प्याज से सजाकर मस्टर्ड सॉस के साथ परोसें।

विधि

सबसे पहले फूल गोभी के टुकड़ों और बेबी कॉर्न को अलग-अलग नमक वाले पानी में उबालेंलकर छान लें। उसके बाद कपड़े या नैपकीन पर उसे सुखा लें और अलग बर्तन में डाल लें।उसके बाद सभी सामग्रियों को एक अलग बर्तन में डाल लें और अराम से मसालें को तैयार करें। उसके बाद फूल गोभी और बेबी कॉर्न में मसाला मिलाकर 30 मिनट तक छोड़ दें।ग्रिल ट्रे पर फॉयल लगाएं और उस पर फूल गोभी और बेबी कॉर्न को सजाएं। उसे 15 से 20 मिनट तक दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन भुन लें। सर्विस प्लेट पर निकाल कर इसे टमाटर के टुकड़े और हरे प्याज के लच्छे से सजाएं और मस्टर्ड सॉस के साथ परोसें।
विज्ञापन

कोमल की टिप्स
आप ब्रोकली की जगह फूल गोभी और बेबी कॉर्न की जगह छोटे गाजरों का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें