तैयारी का समयः 15 मिनट
मसाला तैयार करने का समयः एक घंटा
पकाने का समयः 20 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
250 ग्राम का बराबर आकार का कटा हुआ सफेद मशरूम।
मेरिनेड
एक चौथाई कप गाढ़ा दही, दो चम्मच क्रीम, एक चम्मच सूखी कस्तूरी मेथी, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच तंदूरी मसाला, छिड़कने के लिए नारंगी रंग, नमक स्वादानुसार, शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर के टुकड़े, एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच चाट मसाला, तेल या पिघला हुआ मक्खन जरूरत के अनुसार।
गार्निशिंग
टमाटर का टुकड़ा और कसी हुई बंध गोभी से सजाएं, पुदीने की चटनी के साथ परोसें।
विधि
सबसे पहले मशरूम को धोकर कांटें से छेद कर लें और अलग बर्तन में रखें।मसाला (मेरिनेड) तैयार करने के लिए सभी सामग्रियों को मिलाकर मशरूम के आधे भाग में लगा दें और ठंडी जगह पर एक घंटे के लिए छोड़ दें।ग्रिल ट्रे पर फॉयल लगाएं और उस पर मशरूम रख लें। मशरूम को तीन चौथाई ग्रिल कर लें। मशरूम को सीख पर शिमला मिर्च व प्याज के साथ लगाएं। उप पर नींबू का रस, चाट मसाला और पिघला हुआ मक्खन या तेल डालें।फिर इसे पांच से सात मिनट तक सुनहरा व करारा होने तक भूनें। उसके बाद उसे सर्विस प्लेट पर निकालें। टमाटर के टुकड़े और बंद गोभी की गार्निश करें और पुदीने के चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।