बदलती जीवनशैली में शादी की उम्र दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में शादी अगर 20 से 30 साल की आयु के बीच हो तो यह किसी भी जोड़े के लिए कई मायनों में फायदेमंद हो सकती है।
जानिए, उम्र के 20वें दशक में शादी करने के 5 बड़े फायदों के बारे में।
एक-दूसरे के लिए भरपूर समय
शादी अगर 20 से 25 साल कु उम्र में भी हो जाए तो बच्चों का अधिक दबाव नहीं होता। ऐसे में एक-दूसरे को जानने और समझने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। इतना ही नहीं, पहले शादी करने वाले लोगों के पास अपने भविष्य, कॅरियर और परिवार की प्लानिंग करने के लिए भी पर्याप्त समय होता है।
संबंधों में बढ़ता है प्यार
चूंकि कम उम्र की शादी के बाद एक-दूसरे के लिए समय अधिक होता है ऐसे में एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार और रोमांस के मौके अधिक होते हैं। कुछ शोधों में भी ऐसा माना जा चुका है कि बच्चों के बाद लाइफ से रोमांस अपेक्षाकृत कम हो जाता है इसलिए शादी से पहले आपके पास लाइफ में रोमांस घोलने के अधिक मौके होते हैं।