फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, 10 खूंखार महिलाओं की अनसुनी कहानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया भर में सीरियल हत्यारों की दिल दहला देने वाली कहानियां सामने आती रही हैं। आमतौर पर किलर का जिक्र होते ही लोगों के जेहन में एक पुरुष की छवि आती है लेकिन ऐसा नहीं है।
विज्ञापन


सीरियल किलर के तौर पर दुनिया में चर्चित रहे अपराधियों में महिलाएं भी शामिल हैं। हालांकि ज्यादतर मामलों में महिला अपराधियों का मकसद पुरुषों से अलग होता है।

ऐसा देखा गया है कि पुरुषों अपराधियों ने लूट, छिनैती और दुष्कर्म के बाद हत्याएं की हैं जबकि इसके उलट महिला अपराधियों ने बदला लेने की भावना से या फिर लूट के उद्देश्य से वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


पढ़िए दुनिया की सबसे चर्चित 10 महिला सीरियल किलर की कहानी। जिनके बारे में शायद ही कभी पढ़ा हो आपने।

1: यौन सुख के लिए करती थी हत्या

ग्वेन्डोलीन ग्राहम और कैथी वूड (Gwendolyn Graham and Cathy Wood) का जन्म 1963 और 1962 में हुआ था। 1980 के दौरान में ये दोनों नर्स के तौर पर काम करती थीं। इस दौरान उन्होंने यौन सुख पाने के लिए कुछ लोगों की हत्या की।

इसके कुछ महीनों बाद ही उन्होंने मिशिगन में पांच मरीजों को मार डाला। 1988 में वूड के पूर्व पति ने सबूतों के साथ उसके खिलाफ श‌िकायत दर्ज कराई। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले की सुनवाई के बाद ग्राहम को 5 हत्याओं का दोषी पाया गया और उसे उम्रकेद की सजा सुनाई गई। जबकि वूड को 40 साल की कैद की सजा सुनाई गई और उसे फ्लोरिडा की जेल में रखा गया।

2: जिसने भी रेप किया उसे मार डाला

आइलीन वूरनॉस (Aileen Wuornos) का जन्म 1956 में हुआ था। आइलीन को कई अन्य मामलों के लिए भी जाना जाता है लेकिन सबसे ज्यादा वह अपने अपराध के तरीकों के लिए चर्चित रही है।

अन्य महिला सीरियल किलर्स की तरह आइलीन ने अपने शिकार को जहर देने के बजाय उन्हें गोली मारी। साथ ही उसने कभी चोरी करने के उद्देश्य से किसी को नहीं मारा। हालांकि कुछ घटनाओं में उसने कीमती चीजें चुराई थीं।

उसने उन्हीं लोगों की हत्याएं की जिन्होंने उसे सताया या फिर उसके साथ दुष्कर्म किया था। हालांकि उसने हमेशा इस बात का दावा किया कि उसने आत्मरक्षा में हत्या का दी।

1992 से 1993 के बीच मामले की सुनवाई के दौरान भी वह अपने इस जवाब पर टिकी रही लेकिन उसे 7 हत्याओं का दोषी मानते हुए अदालत से मौत की सजा सुनाई। 2002 में उसे घातक इंजेक्‍शन देकर मार दिया गया।

3: ओल्ड एज होम की आड़ में सीरियल मर्डर

ड्योरोथेआ प्यून्टे (Dorothea Puente) पर करीब 9 हत्याएं करने का आरोप लगा था। 1929 में पैदा हुई प्यून्टे 1980 के आसपास एक वृद्घाश्रम चलाती थी। धीरे-धीरे उसने वहां रहने वाले लोगों को लूटना शुरू कर दिया और फिर उन्हें मार भी डाला।

1985 में उसने कचरा भरने वाले एक बक्से में कई शरीर भरकर नदी में फेंक दिए जिसे बाद में मछुवारों ने निकाला था।

पुलिस ने प्यूनेट और उसके आश्रम से लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें पता चला कि उसने अपने आश्रम में ही करीब 7 शवों को दफनाया था। हालांकि प्यून्टे ने हमेशा यही दावा किया कि उन सभी मौत प्राकृतिक थी।

1992 में उसे कई हत्याओं का दोषी पाया गया और उम्रकैद की सजा सुनाई गई। 2011 में कैलीफोर्निया में उसकी मौत हुई।

4: पैसों के 5 पतियों समेत 11 को मार डाला

नैन्नी डॉस (Nannie Doss) का जन्म 1905 में हुआ था। उसने अपने घर में पतियों और रिश्तेदारों को मारा। उसकी पहली शादी 16 साल की उम्र में हुई थी, लेकिन जब उसके पति को शक हुआ कि उसने अपनी दो बेटियों की हत्या की है तो उसने उसे छोड़ दिया।

1929 में डॉस ने रॉबर्ट हैरेल्सन नाम के व्यक्ति से शादी की। 16 साल के वैवाहिक जीवन में उसने अपने दो पोतों को पैसों के लालच में मार डाला। 1945 में जब उसके पति ने उसके साथ बलात्कार किया तो उसने उसे भी जहर देकर मार डाला।

अपने तीसरे पति की हत्या के बाद उसने घर को भी आग लगा दी और उसके इंश्योरेंस के पैसे लेकर मौज करने लगी। 1950 में उसने चौथी शादी की। शादी के कुछ महीनों बाद ही उसने अपनी सास की हत्या कर दी और फिर पति को भी मार डाला।

हालांकि पांचवें पति की ह‌त्या कर उसकी बीमा पॉलिसी के पैसे पाने के चक्कर में वह फंस गई। 1955 में उसे 11 हत्याओं का दोषी पाया गया और उम्रकैद की सजा सुनाई गई। 1965 में उसकी मौत हो गई।

5: मासूम चेहरे के पीछे छिपी थी 17 लोगों की कातिल

बेर्था गिफ्फोर्ड (Bertha Gifford) ने अपने लगातार करीब 17 हत्याएं कीं। 1872 में जन्मी इस किलर ने भी एकदम मासूम महिला होने का नाटक किया और हमेशा अपने बीमार पड़ोसियों व रिश्तेदारों की सेवा में लगी रहती थी।

हालांकि इस दौरान जब कई लोगों की मौत हुई तो लोगों को उस पर शक हुआ। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के हाथ जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट लगी तो उनकी आंखें फटी रह गईं।

उन सभी को जहर देकर मारा गया था। उसके खिलाफ कोर्ट में केस चला लेकिन अपराध साबित नहीं हो सके और कोर्ट ने उसे मिसौरी स्टेट हॉस्पिटल में रखने का आदेश दे दिया। यहां 1951 में उसकी मौत हो गई।

6: मर्डर हाउस में तब्दील हो गया अनाथाश्रम

एमी आर्चर गिल्लिगन (Amy Archer-Gilligan) 1868 में पैदा हुई थी। उसने अपना ज्यादातर समय एक केयरटेकर के तौर पर बिताया। उसने अपने पति के साथ कनेक्टिकट जाकर बुजुर्ग और अशक्त लोगों के लिए एक आश्रम खोला।

हालांकि उसके पहले और दूसरे पति की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई और उनकी इंश्योरेंस की रकम उसे मिल गई। अस पैसे से उसने आश्रम को जारी रखा, जोकि बाद में मर्डर हाउस के नाम से चर्चित हो गया।

1907 से 1917 के बीच में उसके आश्रम में करीब 60 मौतें हुई। लगातार हो रही मौतों से लोगों को शक हुआ। लाशों की स्थिति ने मामले को और संदिग्‍ध बना दिया।

आर्चर को 1919 में करीब 50 हत्याओं का दोषी पाया गया और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई। 1962 में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

7: पतियों के साथ बच्चों को भी नहीं बख्‍शा

बेल्ले सोरेनसन गिनीस (Belle Sorensen Gunness) पर करीब 40 हत्याएं कीं। 1859 में नार्वे में पैदा हुई सोरेनसन ने अपनी ज्यादातर जिंदगी अमेरिका में बिताई है। तमाम अन्य महिला किलर्स की तरह उसने भी पैसों के लिए अपने प‌रिजनों को मौत के घाट उतारा।

वर्ष 1900 में उसने अपने पहले पति के साथ दो बच्चों को भी मार डाला और उनके इंश्योरेंस की रकम हासिल करने के बाद वह अन्य दो बच्चों को साथ लेकर इंडियाना में जा बसी। वहां उसने पीटर नाम के व्यक्ति से शादी की। जिसके बारे में उसने बताया कि एक हादसे में उसकी मौत हो गई।

इसके बाद उसने कुछ लड़कों को अपने फार्म में लूटने के बाद मार डाला। 1908 में उसने अपने एक नौकर से विवाद होने के बाद उसे जिंदा जला दिया। कुछ ही समय बाद उसके घर में आग लगी और उसके दोनों बच्चे बिस्तर पर मरे पाए गए। घर में एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से पुलिसकर्मियों को सोरेनसन के मरने का अंदेशा हुआ लेकिन बाद में जब लाश की लंबाई नापी गई तो पता चला कि ये उसकी लाश नहीं है क्योंकि वह 6 फीट लंबी थी।

जब उसके घर की छानबीन की गई तो वहां से दर्जनों कंकाल बरामद हुए। हालांकि यह कभी पता नहीं चल पाया कि वह आखिरी वक्त पर कहां गई।

8: मरीजों को तड़पा-तड़पा कर मारती थी ये नर्स

जेन टॉपन (Jane Toppan) सीरियल किलर के तौर पर चर्चा में आने से पहले एक नर्स थी। उसने मैसाचुसेट्स के कैंब्रिज हॉस्पिटल में काम करना शुरू किया था।

इस दौरान उसने अस्पताल में आने वाले मरीजों पर अपने निजी प्रयोग करने शुरू कर दिए जिसके चलते कइयों की मौत हो गई।

पूछताछ में उसने खुलासा किया कि मरीजों को तड़प-तड़प कर मरता देख उसे यौन सुख मिला था। आमतौर पर ऐसे प्रवृत्ति पुरुष अपराधियों में देखने को मिलती है।

1895 में उसने अपने मकान मालिक को मार डाला और 1899 में अपनी बहन एलिजाबेथ को भी मौत के घाट उतार दिया।

उसके आरोपों का असली खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित व्यक्ति ने उसके खिलाफ शिकायत की। हालांकि उसके खिलाफ अपराध साबित नहीं हो सका। बाद में 1938 में एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उस पर करीब 37 हत्याओं का इल्जाम था।

9: ये है अमेरिका की पहली महिला सीरियल किलर!

1793 में जन्म लेने वाली लैविनिया फिशर (Lavinia Fisher) को अमेरिका की पहली महिला सीरियल किलर के तौर पर जाना जाता है। हालांकि  इसके पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं फिर भी ऐसा दावा किया जाता रहा है।

फिशर और उसका पति साउथ कैरोलिना में एक होटल चलाते थे। होटल से बार-बार मेहमानों के गायब होने की खबरें सामने आती रहीं जिसकी सूचना स्‍थानीय पुलिस को भी हुई लेकिन सबूतों के अभाव में दोनों बचते रहे।

बाद में पता चला कि फिशर और उसके पति ने मिलकर कई लोगों का खून किया और उनकी लाश को ठिकाने लगा देते थे। वे होटल में ठहरने वाले लोगों का सारा सामान लूट लेते थे। उनके इस अपराध के लिए 1820 में उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन

10: नौकरों के मुंह तक सिल दिए इस कातिल ने!

मैरी डेल्फिन ललौरिए (Delphine LaLaurie) 1820 के आसपास न्यू ओरलीन्स में अपने पति और बच्चों के साथ रहती थी। वे काफी धनी थे और शाही अंदाज में रहते में लेकिन नौकरों के साथ उनका बर्ताव बेहद खौफनाक था, जिसे बयां नहीं किया जा सकता।

1834 तक उसके खिलाफ कभी कोई सबूत नहीं मिला लेकिन उसी दौरान एक बार उसके घर में आग लग गई। आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने उसके घर में 70 साल की एक बूढ़ी महिला चेन से बंधी हुई पाई गई।

बाद में उसने कबूल किया था कि ललौरिए की सजा से बचने के लिए उसने खुद को आग लगाकर मारने की कोशिश की थी। इस आग की वजह से ललौरिए पर कई सवाल उठे। बाद में पता चला कि उसने नौकरों को यातना देने के लिए उनके मुंह सिल दिए तो किसी को जलाया।

वर्ष 1775 में पैदा हुई ललौरिए ने कितनी हत्याएं की इसका सही आंकड़ा सामने नहीं आया लेकिन उसकी हैवानियत की चर्चा हर तरफ होती है।

साभार: लिस्ट वर्स डॉट कॉम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें