फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुकंदर के रस का यह फायदा नहीं जानते होंगे आप

Thu, 29 Jan 2015 12:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल में हुए शोध में चुकंदर के रस का बड़ा फायदा दिल के मरीजों के लिए पता चला है।
विज्ञापन


वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है कि चुकंदर का रस कसरत करने से पहले पीने से दिल के मरीजों को कसरत का अधिक फायदा मिलता है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि क्रोनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पुल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के मरीजों के लिए चुकंदर का रस बड़ा फायदेमंद है।

शोध के दौरान वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने सीओपीडी के मरीजों के छोटे समूह पर परीक्षण किया है। उन्होंने चुकंदर का रस कसरत से पहले प्रतिभागियों को पिलाया और पाया कि इसमें मौजूद नाइट्रेट उनमें कसरत की क्षमता को बढ़ाने में मददगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का दावा है कि कसरत के पहले इसके सेवन से इन मरीजों का ब्लड प्रेशर कम हुआ और कसरत करने की क्षमता बढ़ी। यह शोध नाइट्रिक ऑक्साइडः बायोलॉजी एंड केमस्ट्री जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें