फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादामी मीठी सेवइयां

Tue, 17 Dec 2013 12:18 PM IST
कोमल तनेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनाने का समयः 15 मिनट
विज्ञापन

पकाने का समयः 20 मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
तीन चौथाई कप पतली भूरी सेवइयां, एक चम्मच देशी घी, आधा कप शक्कर (या स्वादानुसार), दो हरी इलायची (पिसी हुई), 50 ग्राम बादाम के कतरे (आधे बादाम गार्निशिंग के लिए रखें)।

विधि
- कड़ाही में देशी घी गर्म करें।
- इसमें सेवइयां डालकर थोड़ा भुन लें।
- अब दूध और इलायची पाउडर मिलाएं।
- इसे दो से तीन मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें शक्कर मिलाएं और दूध गाढ़ा होने तक पकाएं।
- बादाम का आधा हिस्सा डालकर पकाएं।
- अब ठंडा होने के लिए छोड़ दें और सर्विस डिश पर आधे हिस्से के बादाम की गार्निश के साथ परोसें।

कोमल की टिप्स
आप चाहें तो इसपर सिल्वर वर्क की गार्निश भी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें