फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी से लड़ाई इस मामले में पड़ सकती है भारी

Mon, 10 Feb 2014 10:46 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप घर में अक्सर अपने साथी से विवाद या झगड़ा करते हैं तो यह न सिर्फ आपके रिश्ते के लिए बुरा है बल्कि सेहत के लिए एक बड़े खतरे की वजह हो सकता है।
विज्ञापन


पढ़ें - आपसे आपकी बीवी को भी हो सकता यह रोग

यूनिवर्सिटी ऑफ उटाह के शोधकर्ताओं की मानें तो जो जोड़े आपस में झगड़े अधिक करते हैं उन्हें दिल से संबंधित समस्याएं अधिक होती हैं।

पढ़ें - गुप्त लत, आपके लिए हो सकती है खामोश खतरा

इतना ही नहीं, शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि उनमें समय से पहले मृत्यु की आशंका भी अधिक होती है।

शोधकर्ता बर्ट यूचीनो के अनुसार, ''शोध में हमने पाया कि संबंधों में खटास और साथी से अधिक मतभेद शरीर के बड़े हिस्से को प्रभावित करते हैं और दिल के रोगों का रिस्क बढ़ाते हैं।''

शोध के दौरान 136 उम्रदराज जोड़ों का अध्ययन किया गया जिनसे उनके शादीशुदा जीवन का ब्यौरा लिया गया और इसका उनकी सेहत से संबंध पर अध्ययन किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें