फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के 20 हजार पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन

Tue, 13 Aug 2013 05:58 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में थर्ड ग्रेड टीचर्स की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजस्थान के पंचायती राज विभाग ने पूरे राज्य में तकरीबन 20,000 पदों पर भर्ती के लिए जिला परिषदों के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन


इनमें थर्ड ग्रेड टीचर्स के प्रथम स्तर के लिए 11,000 और दूसरे स्तर केलिए 9,000 पद तय किए गए हैं। पंचायती राज विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक जोधपुर में सबसे ज्यादा 2117 पदों पर भर्तियां होंगी।

जयपुर जिले में 953 पदों पर भर्ती होगी। जयपुर में प्रथम स्तर के 489 व द्वितीय स्तर के 464 पद हैं। जयपुर में आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त से 4 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन


भर्तियों का विवरण
बाड़मेर- 1696, अजमेर- 329, टोंक- 346, भीलवाड़ा- 809, नागौर- 840, कोटा- 283, बारां- 509, बूंदी- 380, झालावाड़- 424, सीकर- 245, दौसा- 385, अलवर- 918, भरतपुर- 551, धौलपुर- 1055, करौली- 406, सवाईमाधोपुर- 258, बीकानेर- 876, चुरू- 493, झुंझुनूं- 200, श्रीगंगानगर- 535, हनुमानगढ़- 344, पाली- 393, जैसलमेर- 424, जालौर- 762, सिरोही- 233, उदयपुर- 1216, राजसमंद- 470, चित्तौड़गढ़- 339, प्रतापगढ़- 354, डूंगरपुर- 389, बांसवाड़ा- 468।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें