फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल में भर्ती, जल्द करें आवेदन

Sun, 29 Dec 2013 03:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय इस्पात प्राधिकरण लि.(सेल) के बोकारो प्लांट में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत 132 टेक्निशियन ऑपरेटर प्रशिक्षुओं(ट्रेनी) की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इनके लिए ऑनलाइन आवेदन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए वेतनमान 9160-3%-13150 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


आयु संबंधी योग्यता के अंतर्गत आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 28 वर्ष होनी चाहिए। जबकि अनिवार्य योग्यता के अंतर्गत आवेदक ने संबंधित श्रेणी में राज्य अथवा केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से तीन वर्षीय डिप्लोमा के साथ हाई स्कूल परीक्षा पास की हो।

प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान पहले वर्ष 10,700 रु. प्रतिमाह और दूसरे वर्ष 12,200 रुपये प्रति माह स्टाइपन भी दिया जाएगा। इन पदों के लिए आरक्षित वर्गों को आयु सीमा आदि में नियमानुसार छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2014 है।

सामान्य वर्ग के आवेदक को आवेदन फीस के रूप में 250 रु. तथा आरक्षित वर्ग के आवेदक को 50 रु. एसबीआई में चालान के माध्यम से भुगतान करने होंगे।

और अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सेल की वेबसाइट http://sail.shine.com/jobs/ पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें