फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेल में नौकरी का मौका, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड के गाजियाबाद यूनिट में विभिन्न श्रेणियों में डिप्टी इंजीनियर के पदों को भरने के लिए कुल 30 रिक्तियां जारी की गई हैं। विज्ञापित पदों में इलेक्ट्रोनिक्स/ इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रोनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन/ कम्युनिकेशन/ टेलीकम्युनिकेशन के ट्रेड में डिप्टी इंजीनियर के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 मार्च, 2014 से की जाएगी।

शैक्षिक रूप से योग्य उम्मीदवार पाएं आकर्षक वेतनमान

इन पदों पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर किसी मान्यताप्राप्त संस्‍थान से इलेक्ट्रोनिक्स / इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन / इलेक्ट्रोनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन / कम्युनिकेशन / ‌टेलीकम्युनिकेशन में प्रथम श्रेणी में बीई/बी.टेक की डिग्री धारक हो।

इन पदों पर नियुक्ति ई-II ग्रेड के तहत ‌की जाएगी। वेतनमान के तौर पर डिप्टी इंजीनियर के पद पर चयनित उम्मीदवार के लिए 16,400-40,500 रुपये निर्धारित है।

यह है चयन प्रक्रिया

इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा की तिथि अभी निर्धारित नहीं है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार के एक निश्चित अनुपात में साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को बुलावा भेजा जाएगा।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को निर्धारित प्रक्रिया से 500 रुपये जमा कराना होगा। आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए भेल की वेबसाइट पर उपलब्‍ध आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर 'सीनियर डीजीएम (एचआर एंड ए)' के नाम भेल की वेबसाइट पर उपलब्‍ध पते पर भेजें।

आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2014 है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भेल की वेबसाइट http://www.bel-india.com/recruitment पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें