फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PGT-TGT के 7000 पदों के लिए मौका

Mon, 30 Dec 2013 04:36 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, इलाहाबाद द्वारा प्रशिक्षित स्नातक तथा प्रवक्ता के कुल 7,140 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


इन पदों में प्रशिक्षित स्नातक के 6,028 पद तथा प्रवक्ता के 1,112 पद शामिल हैं। आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2014 से की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता के तहत प्रशिक्षित स्नातक के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातक तथा प्रशिक्षण उपाधि होनी चाहिए। प्रवक्ता के पद के लिए उम्मीदवार संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि धारक हो। शैक्षिक योग्यता पूर्ण करने की तिथि, आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि मानी जायेगी।
विज्ञापन


वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित प्रशिक्षित स्नातक एवं प्रवक्ता वेतनमान, महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्ते देय होंगे।

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा, विशिष्ट योग्यता एवं साक्षात्कार के आधार किया जाएगा। परीक्षा केन्द्र के लिए आगरा, इलाहाबाद, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, लखनऊ, वाराणसी और फैजाबाद निर्धारित स्थान हैं।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य एवं पिछड़ी जाति के अभ्यर्थी के लिए 430 रुपये, अनुसूचित जाति के लिए 230 रुपये तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 130 रुपये निर्धारित है।

आवेदक आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त प्रमाण पत्रों, अंक पत्रों की प्रमाणित प्रतियां संलग्न कर "सचिव, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, 23, एलनगंज इलाहाबाद-211002" के पते पर पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट द्वारा भेजें। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी, 2014 निर्धारित है।
विज्ञापन


आवेदन, योग्यता एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, इलाहाबाद की वेबसाइट http://upsessb.org/ पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें