कर्नाटक पुलिस में योग्य उम्मीदवारों के लिए सिपाही के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती के तहत भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं व 12वीं रखी गयी है।
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता कर्नाटक बोर्ड से होनी चाहिए। साथ ही साथ उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होना अनिवार्य है। आयु की गणना 10 जून, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
प्रतिष्ठा के साथ बेहतर वेतनमान भी
सिपाही के प्रतिष्ठित पदों का वेतनमान 5200-20200 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इन पदों को भरने के लिए आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग से 250 रुपये लिया जाएगा। राज्य के आरक्षित वर्ग से आवेदन शुल्क 100 रुपये है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क को नेट बैंकिंग, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद और स्टेट बैंक ऑफ मैसूर से चालान के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयनित युवाओं को शारीरिक परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी होगी।
इस प्रकार करें आवेदन
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून, 2014 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी और जरूरी दिशा-निर्देशों के लिए उम्मीदवार वेबसाइट www.ksp.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।