महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 490 रिक्तियां जारी की गई हैं।
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु पदानुसार 33 वर्ष से 54 वर्ष तक है।
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। पदानुसार आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं।
इन पदों के लिए करें आवेदन
विज्ञापित पदों में महाराष्ट्र इंजीनियरिंग सेवा के 176 पद, महाराष्ट्र वन सेवा के लिए 282 पद, प्रधानाचार्य का 1 पद, कंप्यूटर इंजीनियर प्रोफेसर का 3 पद, असिस्टैंट इंस्पेक्टर के 2 पद, सुपरीटेंडेंट का 1 पद, उप निदेशक के 10 पद, सांख्यिकी सहायक का 1 पद, एक्सक्यूटि इंजीनियर के 9 पद, लाइब्रेरियन का 1 पद और साख्यिकी अधिकारी के 4 पद शामिल हैं।
आकर्षक वेतनमान
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से पद से संबंधितकला/विज्ञान/वाणिज्य संकाय में स्नातक की उपाधि धारक हो।
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4400 रुपये निर्धारित है।
इन पदों के लिए ऐसे करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 27 फरवरी, 2014 निर्धारित है। भरे हुए आवेदन फार्म का प्रिंट आउट लेकर अपने पास रखें।
ऑनलाइन आवेदन करने तथा अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर http://www.mpsc.gov.in/ या http://www.freejobalert.com/mpsc-recruitment/16235/#Superintendent पर लॉग ऑन करें।