फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक में नौकरी का मौका, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक में विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 212 रिक्तियां जारी की गई हैं।
विज्ञापन


इन पदों पर भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पदों में अधिकारी स्केल-I के 26 पद और ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 186 पद शामिल हैं।

पाएं बेहतर वेतनमान

वेतनमान के तौर पर स्केल-I के कर्मचारियों के लिए 14,500-25,700 रुपये तथा ऑफिस असिस्‍टैंट (बहुउद्देश्य) के कर्मचारियों के लिए 7,200-19,300 रुपये निर्धारित है।

स्केल-I के कर्मचारियों का शुरुआती वेतनमान 29,384 रुपये तथा ऑफिस असिस्‍टैंट (बहुउद्देश्य) के कर्मचारियों का 14,626 रुपये होगा।

यह है ‌चयन संबंधी योग्यता

पदों के ‌अनुसार शैक्षिक अर्हताएं आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई हैं। उम्‍मीदवार के पास संबंधित शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्‍त सितंबर-अक्तूबर 2013 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन सम्म‌िलित ‌‌लिखित परीक्षा-सीडब्‍ल्यूई में निर्धारित अंक होने चाहिए।

ऑफिस असिस्‍टैंट (बहुउद्देश्य) के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 95 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 88 अंक और ऑफिसर स्केल-I के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 98 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 95 अंकों का कट ऑफ तय किया गया है।

इंटरव्यू के लिए ये हैं योग्य

मेरिट सूची के आधार पर ही आवेदकों को इंटरव्‍यू के लिए बुलाया जाएगा। स्केल-I के कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि दो वर्ष तथा ऑफिस असिस्‍टैंट (बहुउद्देश्य) के कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि 1 वर्ष निर्धारित है।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 20 रुपये जमा कराने होंगे।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

इन पदों के लिए पंजीकरण ऑनलाइन कराना होगा। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2014 निर्धारित है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नर्मदा झाबुआ बैंक की वेबसाइट http://www.njgb.in/Hindi/Advertisementhindi.aspx पर लॉग ऑन करें और योग्‍यता संबंधी जानकारी के लिए http://www.ibps.in/ पर लॉग करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें