दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरविंदो कॉलेज में विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापित पदों में प्रशासनिक अधिकारी, अनुभाग अधिकारी, विभिन्न विभागों में लाइब्रेरियन, वरिष्ठ कार्मिक सहायक, वरिष्ठ तकनीकी सहायक (कंप्युटर), वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक, यूडीसी, एलडीसी, केयर टेकर, विभिन्न विभागों में एमटीएस आदि पद शामिल हैं।
इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता भिन्न-भिन्न है।
35 वर्ष तक के युवा पाएं आकर्षक वेतनमान
आयु सबंधी योग्यता के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 27-35 वर्ष है।
वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 15600-39100 रुपये तथा ग्रेड पे 5400/6000 रुपये, 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200/4600 और 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 1800/1900/2400/2800 रुपये दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 200 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये जमा कराना होगा।
इन पदों पर ऐसे करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा सभी आवश्यक दस्तवेजों की अभिप्रमाणित प्रति व डिमांड ड्राफ्ट संलग्न कर 'प्राचार्य, श्री अरविंदो कॉलेज, मालवीय नगर, नई दिल्ली, 110017' के पते पर भेजें।
आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 27 जून, 2014 है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कॉलेज की वेबसाइट http://aurobindocollege.in/ पर लॉग ऑन करें।