फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: थाने में बुलाकर दरोगा ने किया रेप

Thu, 12 Jun 2014 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर में थाना सुमेरपुर के दरोगा ने कमरे में बंद कर महिला से दुराचार किया। इस कुकृत्य में तीन सिपाहियों ने भी उसका साथ दिया। पीड़िता ने दो दिन पूर्व हुई इस घटना की जानकारी बुधवार की रात पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी के आदेश पर दारोगा और तीन सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक युवक को थाना सुमेरपुर पुलिस ने 2 जून को तमंचा सहित गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। युवक को 9 जून को जमानत मिल गई तो वह घर जा रहा था। सुमेरपुर कस्बे के बस स्टैंड पर पुलिस ने उसे फिर दबोच लिया और थाने ले गई।

घर न पहुंचने पर चिंतित उसकी पत्नी रात 9 बजे थाना सुमेरपुर पहुंची।
Trending Videos
विज्ञापन

दरोगा और तीन सिपाहियों के खिलाफ केस

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार शेखर को बताया कि थाने के एसआई राहुल पांडेय ने पति को छोड़ने के एवज में उससे 20 हजार रुपये मांगे। उसने कहा कि रात हो गई है, अब वह पैसे की व्यवस्था नहीं कर सकती है, पर एसआई रात में ही रुपये लाने की जिद करता रहा।

रात के 12 बजने पर जब थाने में सन्नाटा पसर गया तो एसआई उसे थाना परिसर के अपने आवास पर ले गया। वहां उसके साथ दुराचार किया। उसने यह भी बताया कि उसके दुधमुंहे बच्चे को दिनेश नामक सिपाही ने छीन लिया था। रात करीब एक बजे उसे तो छोड़ दिया लेकिन उसके पति को नहीं छोड़ा। बताया कि इस घटना में दो अन्य सिपाहियों ने सहयोग किया है।

यह भी बताया कि मंगलवार की सुबह वह थाने गई और 20 हजार रुपये दरोगा दिए तो उसके पति को छोड़ा। इस घटना की तहरीर उसने थाना प्रभारी को दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय उसे भगा दिया गया। एसपी ने पीड़िता की तहरीर पर एसआई, सिपाही दिनेश और दो अन्य सिपाहियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही सीओ यशवीर सिंह को थाना सुमेरपुर जांच के लिए भेजा गया है। पीड़िता को महिला थानाध्यक्ष के सुपुर्द कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें