फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रोफेसरों की भर्ती, 29 तक करें आवेदन

Fri, 08 Nov 2013 06:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलाना आजाद उर्दू विश्वविद्यालय द्वारा हैदराबाद, बैंगलूरू और दरभंगा पॉलीटेक्नीक के लिए एसोसिएट प्राफेसर और असिसटैंट प्रोफेसर के पद भरने हेतु आवेदन मंगाये गए हैं।
विज्ञापन


इन पदों में इंजीनियरिंग के विभिन्न विभागों में एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 10 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 31 पद शामिल हैं।

एसोसिएट प्रोफेसर के लिए वेतनमान 37,400-67,000 और एजीपी 9,000 रुपये तथा असिसटैंट प्राफेसर के लिए वेतनमान 15,600-39,100 तथा एजीपी 5,000 और भौतिकी के असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एजीपी 6,000 निर्धारित है।

सामान्य और ओबीसी वर्ग को पंजीकरण शुल्क के रूप में 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट आवेदन के साथ जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग को पंजीकरण शुल्क में छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन


आवेदन करने के लिए आवेदक वेबसाइट http://www.manuu.ac.in/employment/Information%20Booklet%28oct28th%29.pdf पर उपलब्ध आवेदन फार्म को भरकर तथा सभी संबंधित दस्ताबेजों की छाया प्रति संलग्न कर "असिसटैंट रजिस्ट्रार, ईआर-I सेक्शन, मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय, गाचीबोली, हैदराबाद-500032, आंध्र प्रदेश" के पते पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजें।

आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 29 नवंबर, 2013 निर्धारित है। शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए आवेदक संस्थान की वेबसाइट www.manuu.ac.in/‎ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें