फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर-शिक्षक पदों पर भर्ती, 11 नवंबर तक करें आवेदन

Fri, 18 Oct 2013 05:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक (हरियाणा) में विभिन्न श्रेणी के गैर शिक्षक पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन


इन पदों में लैब एसिस्टेंट के 18 पद, लाइब्रेरियन के 25 पद, स्टेनो टाइपिस्ट के 19 पद, क्लर्क सहित जूनियर डाटा ऑपरेटर के 56 पद तथा प्रोग्रामर, एसिस्टेंट, जन संपर्क अधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रिसिंपल आदि के एक-एक पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 11 नवंबर 2013 निर्धारित की गई है। इन सभी श्रेणियों के पदों के लिए अनिवार्य योग्यता अलग अलग मांगी गई तथा चयन का तरीका भी अलग अलग है।
विज्ञापन


जहां तक गैर शिक्षक पदों का सवाल है तो इनमें चयन परीक्षा के माध्यम से होगा जिसमें एप्टीट्यूड टेस्ट का भी प्रावधान किया गया है। आवेदकों को अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन उचित प्रारूप में करना होगा।
विज्ञापन


योग्यता और आवेदन संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आवेदक वेबसाइट http://mdurohtak.ac.in/pdf/Notices_Pdf/new_notice/48_2013_Advertisement.pdf पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें