भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने इंश्योरेंस सलाहकारों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
विज्ञापन
इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल, 2014 है।
Trending Videos
बारहवीं पास युवा करें आवेदन
शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा स्थानों के मुताबिक 50 से 60 वर्ष निर्धारित है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल, 2014 निर्धारित है।
आवेदन करने एवं योग्यता व आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार एलआईसी की वेबसाइट https://www.licindia.in/Hindi/bottomLinks/careers.htm पर लॉग ऑन करें।