फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी: 473 पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय इस्पात प्राधिकरण लि. (सेल) में विभिन्न श्रेणियों में कुल 473 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों में ऑपरेटर कम तकनीशियन के तहत ब्यॉयलर ऑपरेशन के 9 पद और प्रशिक्षुओं के 290 पद, अटैंडेंट कम तकनीशियन के तहत ब्यॉयलर ऑपरेशन के 5 पद और प्रशिक्षुओं के 169 पद शमिल हैं।

आयु सीमा एवं वेतनमान

आयु संबंधी योग्यता के तहत आवेदन की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 28 से 30 वर्ष है।

आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है। आयु की गणना 1 जून, 2014 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मदवारों को वेतनमान के तौर पर पदानुसार 9160-3%-13150 रुपये और 8630-3%-12080 रुपए दिया जाएगा।

यह है शैक्षिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर आवेदक ने इंजीनियरिंग में राज्य अथवा केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त क‌िसी भी संस्‍थान से तीन वर्षीय ड‌िप्लोमा के साथ हाई स्कूल परीक्षा पास की हो।

ऑपरेट प्रश‌िक्षुओं को प्रश‌िक्षण के दौरान 10,700-12,200 रुपये और अटैं‌डेंट प्रशिक्षुओं को 8,600-10,000 रुपए प्रतिमाह स्टाइपन भी निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन करने की अंत‌िम त‌ि‌थ‌ि 5 जुलाई, 2014 है।

आवेदन शुल्क के तौर पर ऑपरेटर के सामान्य वर्ग के आवेदक को आवेदन फीस के रूप में 250 रुपये, अटैंडेंट के आवेदक को 150 रुपये तथा आरक्ष‌ित वर्ग के आवेदक को 50 रु. एसबीआई में चालान के माध्यम से जमा कराना होगा।

आवेदन सबंधी अध‌िक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक सेल की वेबसाइट http://www.sail.co.in/ पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें