फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI में नौकरी, 10वीं पास के लिए भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में सहायकों एवं ऑफिस अटेंडेंट के 53 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु खेल कूद से संबंधित योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है।
विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता सहायक के लिए स्नातक तथा ऑफिस अटेंडेंट के लिए 10वीं पास निर्धारित की गई है।

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को राज्य स्तर, जिला स्तर या अन्य किसी प्रमाणित स्तर पर खेल प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व किया होना आवश्यक है।  

चयन प्रक्रिया व उम्र सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा।

इन पदों पर 18 से 26 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 1 जुलाई, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।  

वेतनमान व आवेदन शुल्क

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में सहायक के पदों के लिए वेतनमान 8,040 से 20,100 रुपये तथा ऑफिस अटेंडेंट के लिए 6,350 से 13,750 रुपए निर्धारित किए गए हैं।

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य व ओबीसी आवेदक के लिए 100 रुपये है ‌ज‌बकि एससी/एसटी/विकलांग के लिए आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है। 
विज्ञापन

इन पदों पर इस तरह से करें आवेदन

इन पदों पर उम्मीदवार केवल ऑफलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी, आवेदन फॉर्म को निर्धारित प्रारूप में भरकर, आवश्यक डिमांड ड्राफ्ट व जरूरी हस्ताक्षरित दस्तावेज के साथ दिए गए निर्धारित पते पर 21 जुलाई, 2014 तक भेजें।

आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट http://www.rbi.o
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें