ऑयल एंड नेचुरल गैस कार्पोरेशन लि. में इंजीनियरिंग के विभिन्न विभागों में सहायक इंजीनियर व अन्य महत्वपूर्ण रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 105 रिक्तियां जारी की गई हैं।
इन पदों के लिए निर्धारित शैक्षिक व आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिकों से आवेदन मंगाए गए हैं।
आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 27 से 30 से 40 वर्ष है।
आयु की गणना 27 जून, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
इन पदों के लिए करें आवेदन
ऑयल एंड नेचुरल गैस कार्पोरेशन लिमिटेड में कुल 140 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापित पदों में तकनीकी सहायक (रसायन), सहायक तकनीशियन (सिविल), सहायक तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल), सहायक तकनीशियन (इंस्ट्रुमेंटेशन), सहायक तकनीशियन (प्रोडक्शन), सहायक तकनीशियन (मैकेनिकल), सहायक रिगमैन (ड्रीलिंग), सहायक (परिवहन), सहायक लेखा, कनिष्ठ सहायक स्टेना सहित विभिन्न पद शामिल हैं।
योग्य उम्मीदवार पाएं बेहतर वेतनमान
वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 12,000-27,000, 11,000-24,000 तथा 10,000-18,000 रुपये निर्धारित है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 27 जुलाई, 2014 को आयोजित की जाएगी।
आवेदन शुल्क के तौर पर इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को निर्धारित प्रक्रिया से 300 रुपये जमा कराना होगा जबकि आरक्षित वर्ग को 100 रुपये जमा कराना होगा। विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता भिन्न-भिन्न हैं।
इस प्रकार से करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ओएनजीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन पत्र को भरना होगा।
ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 27 जून, 2014 है। आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार ओएनजीसी की वेबसाइट http://www.ongcindia.com/wps/wcm/connect/ongcindia/home/ पर लॉग ऑन करें।