फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और जब राहुल से गर्मजोशी से मिले मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
संसद के सेंट्रल हॉल में सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान कई अनोखे दृश्य देखने को मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ कर गर्मजोशी से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से हाथ मिलाया तो अभिभाषण से पहले राहुल को अपनी सीट ढूंढने में मशक्कत करते देखा गया।
विज्ञापन


इस दौरान चार दर्जन से अधिक सांसदों को सीटों की कमी के कारण खड़े रह कर अभिभाषण सुनना पड़ा। इनमें से कई सांसद अभिभाषण के बीच में ही वापस चले गए तो करीब डेढ़ दर्जन सांसद अंत तक डटे रहे।

राष्ट्रपति के संबोधन से थोड़ी देर पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अनजाने में पीएम की जगह पर बैठ गई। बाद में संसद के स्टाफ के द्वारा गलती का अहसास कराए जाने पर सुषमा अपनी सीट पर जाकर बैठीं।
विज्ञापन

मोदी राहुल की मुलाकात

अभिभाषण खत्म होने के बाद सबने मोदी और राहुल की गर्मजोशी भरी मुलाकात को कौतुहल से देखा। हुआ यूं कि अभिभाषण के बाद जब मोदी राष्ट्रपति को विदा कर रहे थे, तभी रास्ते में राहुल ने राष्ट्रपति का अभिवादन किया।

इसी दौरान जब राहुल और मोदी की निगाहें मिली तो राहुल ने मुस्कुरा कर मोदी का भी अभिवादन किया। राहुल के अभिवादन करते ही मोदी गर्मजोशी से उनकी ओर बढ़े और उनसे हाथ मिलाया।

अभिभाषण शुरू होने से पहले राहुल अपने लिए बैठने की जगह तलाशने की मशक्कत में जुटे दिखे। झामुमो सांसद संजीव कुमार ने जब राहुल को सीट तलाशते देखा तो अपनी जगह उन्हें दे दी। इसके बाद राहुल वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा और जयराम रमेश से बातचीत में तल्लीन हो गए।
विज्ञापन

सुषमा बैठ गई मोदी की सीट पर

अभिभाषण के दौरान सीटों की भारी कमी के कारण चार दर्जन सांसदों को खड़ा रहने पर मजबूर होना पड़ा। इस कारण विनोद खन्ना जैसे दो दर्जन सांसद अभिभाषण के बीच में ही वापस चले गए तो चंदन मित्रा, राज्यवर्धन सिंह राठौर, अश्विनी चौबे सहित दो दर्जन सांसद अभिभाषण खत्म होने तक वहीं डटे रहे।

राष्ट्रपति का संबोधन शुरू होने से करीब 10 मिनट पहले सेंट्रल हॉल पहुंचीं विदेश मंत्री स्वराज वित्त मंत्री अरुण जेटली से बातचीत करते करते पीएम की जगह पर बैठ गईं। इसके बाद संसद के स्टाफ लपककर सुषमा के पास पहुंचे और उन्हें इसकी जानकारी दी।

गलती का अहसास होते ही सुषमा अपनी तय सीट पर जा कर बैठ गईं। उल्लेखनीय है कि पीएम की जेटली और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ बैठने की व्यवस्था की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें