फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC में नौकरी का मौका, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
एलआईसी में योग्य उम्मीदवारों के लिए इंश्योरेंस एडवाइजर के कुल 51 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में 36 पद पुरुष के लिए तथा 15 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 28 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आयु की गणना 28 जून, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। 
Trending Videos

शैक्षिक योग्यता व चयन प्रक्रिया

वे उम्मीदवार जो इंश्योरेंस के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते है उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है। इन पदों को भरने की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं रखी गयी है। उम्मीदवारों को सर्वप्रथम एक लिखित परीक्षा देनी होगी।

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा व इंटरव्यू में अधिकतम अंक पाने वाले उम्मीदवार को चयनित किया जाएगा।

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सफल होने के बाद गोंडिया (महाराष्ट्र राज्य) में इंश्योरेंस एडवाइजर के पद पर कार्य करना होगा। 
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते हैं। अभ्यर्थी 31 जुलाई, 2014 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित लिंक पर लॉग ऑन करके अपने आवेदन को भर सकते हैं। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए वेबसाइट www.maharojgar.gov.in पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें