एलआईसी में योग्य उम्मीदवारों के लिए इंश्योरेंस एडवाइजर के कुल 51 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में 36 पद पुरुष के लिए तथा 15 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 28 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आयु की गणना 28 जून, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।