फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती, करें ऑनलाइन आवेदन

Sun, 22 Jun 2014 07:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना ने आर्मी रेक्रूटमेंट रेली के लिए कई तरह के पदों की भर्ती करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन


इन पदों में सोल्जर ट्रेड्समैन, सोल्जर जनरल ड्यूटि, सोल्जर क्लर्क, स्टोरकीपर टेक्निकल और सोल्जर टेक्निकल के पद शामिल हैं।

भर्ती के तहत कुल भरे जाने वाले पदों की संख्या 121 है। इन पदों के लिए 10वीं और 8वीं पास युवक योग्य माने गए हैं।

आयु और शैक्षिक योग्यता

सोल्जर ट्रेड्समैन, सोल्जर क्लर्क, स्टोरकीपर टेक्निकल और सोल्जर टेक्निकल के पदों के‌ लिए आवेदक की आयु कम से कम 17 1/2 और अधिक से अधिक 23 वर्ष होनी चाहिए।

सोल्जर जनरल ड्यूटि के पद के लिए आयु सीमा कम से कम 17 1/2 और अधिक से अधिक 21 वर्ष होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार 16 जून 1993 से पहले का नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जून 2014 निर्धारित की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें