संघलोक सेवा आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1291 और भारतीय वन सेवा के 85 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों को भरने के लिए निर्धारित आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये जमा कराना होगा। महिला समेत आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
इन केंद्रों पर आयोजित की जाएगी परीक्षा।
इन पदों के लिए जिन केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी उनमें अहमदाबाद, इलाहाबाद, बंगलौर, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कटक, दिल्ली, दिसपुर, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम सहित देश के कई अन्य केंद्र शामिल हैं।
हर केंद्र की क्षमता पूर्व निर्धारित है। परीक्षा के लिए मनपसंद केंद्र प्राप्त करने के लिए यथाशिघ्र आवेदन करें। केंद्र 'पहले आवेदन करो, पहले आवंटन पाओ' के आधार पर दिया जाएगा।
21 से 32 वर्ष के युवा करें आवेदन
इन पदों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निश्चित की गई है। आयु की गणना से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त, 2014 से की जाएगी।
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। शैक्षणिक योग्यता के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा के पद पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी संकाय में स्नातक की उपाधि धारक हो वहीं भारतीय वन सेवा के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार विज्ञान की शाखाओं से संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा।
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2014 निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएसी की वेबसाइट http://www.upsconline.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।