नवोदय विद्यालय समिति में प्रधानअध्यापकों के कुल 47 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है।
इन पदों में सामान्य वर्ग के 19 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 8 पद, अनुसूचित जाति के 6 पद व अनुसूचित जनजाति के 14 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को हिन्दी व अंग्रेजी भाषा का ज्ञान आवश्यक है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चयन के उपरांत नार्थ ईस्ट, जम्मू-कश्मीर व अन्य राज्यों में नियुक्त किया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता व चयन प्रक्रिया
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 50 प्रतिशत के साथ परास्नातक की डिग्री व बीएड निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को शिक्षा के क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव जरूरी है।
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। स्क्रीनिंग टेस्ट, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
लिखित परीक्षा में कोई नकारात्मक अंक निर्धारित नहीं किया गया है। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा।
वेतनमान व उम्र सीमा
विज्ञापित पदों के लिए 15600-39,1200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। आयु की गणना 30 जून, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई है।
आवेदन शुल्क के लिए सामान्य वर्ग के लिए 1000 रुपए का डीडी निर्धारित प्रक्रिया में जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ भूतपूर्व कर्मचारी/विकलांग व महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।