फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला नौकरी का पिटारा, 1652 पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में लेक्चरर के 1652 पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें सामान्य वर्ग के लिए 826 पद, ओबीसी के लिए 449 पद, एससी के लिए 348 पद, एसटी के लिए 29 पद, विक्लांगों के लिए 49 पद तथा स्वतंत्रता सेनानियों के लिए 33 पद शामिल हैं। ये सभी पद विभिन्न विषयों में रिक्त हुए हैं।

इन विषयों के लिए हैं रिक्तियां

लेक्चरर यानी सहायक प्रोफेसर के पदों में फाइन आर्ट, संगीत, गणित, विज्ञान, मानविकी, शिक्षा, वाणिज्य, हिंदी आद‌ि विषयों के पद शामिल हैं।

वेतनमान और अंत‌िम तारीख

लेक्चरर यानी सहायक प्रोफसर के पदों के लिए वेतनमान 15600-39100+9000 रुपये ग्रेड पे निर्धारित है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अप्रैल, 2014 निर्धारित की गई है।

आवेदन की फीस

आवेदन करने के लिए सामान्य उम्मीदवार को आवेदन की फीस 2000 रुपये निर्धारित की गई है जबकि एसटी और एसटी उम्मीदवारों के लिए यह फीस 1000 रुपये है। उम्मीदवार को उपयुक्त फीस पंजाब नेशनल बैंक में चालान के रूप में जमा करनी होगी।
विज्ञापन

यहां करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार यूपीएचईएससी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अतिम तारीख 21 अप्रैल, 2014 निर्धार‌ित की गई है। आवेदन, योग्यता और पद संबंध‌ी और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.uphesc.org/ पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें