रक्षा मंत्रालय रांची में योग्य उम्मीदवारों के लिए कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में रिक्तियों की संख्या 124 है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है।
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं या समकक्ष रखी गयी है। साथ ही साथ उम्मीदवार को हिंदी का ज्ञान होना अनिवार्य है। आयु की गणना 31 मई, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया व वेतनमान
विज्ञापित पदों हेतु वेतनमान 52,00-20,200 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इन पदों को भरने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इन पदों पे आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे जो कि सामान्य अभिरुचि, संख्यात्मक अभिरुचि, सामान्य अंग्रेजी व सामान्य जागरूकता से संबंधित होंगे।
प्रश्नों की कुल संख्या 200 होगी जिसके लिए अधिकतम अंक 200 निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा से भी गुजरना होगा।
इस प्रकार से करें आवेदन
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। आवेदन हेतु आवेदन फॉर्म संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन फॉर्म को पूर्णरूप से भरकर व राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित संबंधित दस्तावेजों को संलग्न करके दिए गए पते पर साधारण डाक से भेजे। आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार www.mod.nic.in पर लॉग ऑन करे।