फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की खुफिया रिपोर्ट: पूर्वांचल में भाजपा का धमाका

Wed, 14 May 2014 01:32 PM IST
विनोद कुमार तिवारी/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल की 19 लोकसभा सीटों में से 13 भारतीय जनता पार्टी की झोली में जा सकती है। इनमें देश की सबसे चर्चित वाराणसी की सीट भी शामिल है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी को तीन, बहुजन समाज पार्टी को दो और कांग्रेस को एक सीट मिलने के आसार हैं। ऐसी रिपोर्ट खुफिया एजेंसियों ने इंटेलिजेंस मुख्यालय को भेजी है।
विज्ञापन


देश के मतदाताओं ने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर दिया है। जब तक परिणाम नहीं आ जाता तब तक दावा तो सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का कर रही हैं।

इसके पीछे सबका अपना-अपना तर्क है, लेकिन इस रहस्य से पर्दा 16 मई को मतगणना के बाद ही उठेगा।
विज्ञापन

'पूर्वांचल में भाजपा सबसे आगे'

जहां तक खुफिया एजेंसियों की बात है तो उससे जुडे़ एक उच्चाधिकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव 2014 में पूर्वांचल में भाजपा आगे है।

वाराणसी, सोनभद्र, जौनपुर, चंदौली, मछलीशहर, घोसी, लालगंज, बलिया, सलेमपुर, देवरिया, बासगांव, गोरखपुर, महराजगंज में भाजपा प्रत्याशियों की स्थिति अन्य की तुलना में बेहतर आंकी गई है। समाजवादी पार्टी आजमगढ़, गाजीपुर और भदोही में बढ़त बना सकती है, जबकि मिर्जापुर में बसपा व भाजपा समर्थित अपना दल और भदोही में सपा व बसपा में कांटे की टक्कर है। यहां कोई भी बाजी जीत सकता है।

इसी प्रकार कुशीनगर में भाजपा एवं कांग्रेस में बराबरी का मुकाबला दिख रहा है। पूर्वांचल में बसपा दूसरे, सपा तीसरे, कांग्रेस चौथे और आम आदमी पार्टी पांचवें स्थान पर काबिज हो सकती है। हालांकि आम आदमी पार्टी एकाध स्थानों पर दूसरे नंबर पर दिखाई पड़ रही है। खास तौर पर बनारस में ऐसे आसार दिख रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें