फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाक में बंद सरबजीतों के लिए लड़ती रहूंगी'

Thu, 02 May 2013 03:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी पर सरबजीत को मरवाने का आरोप लगाया है और इसके लिए देश की कई सरकारों की लापरवाही को भी जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन


गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से मिलने के बाद दलबीर कौर ने कहा कि वे पाकिस्तानी जेलों में बंद अन्य 'सरबजीतों' के लिए लड़ती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि अब तो भारत सरकार को होश में आ जाना चाहिए और पाकिस्तान की जेल में बंद सरबजीत जैसे अन्य कैदियों को रिहा कराने की कोशिश करनी चाहिए।

उन्होंने देश की सभी पार्टियों और लोगों से अपील की है कि पाकिस्तान को सबक सिखाने और सरबजीत को न्याय दिलाने के लिए सब एकजुट हो जाएं।

दलबीर ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत की पीठ में छुरा मारा है और उसको इसका हिसाब देना होगा।

उन्होंने कहा कि अगर भारत सरकार ने सही वक्त पर सही कदम उठाए होते तो आज सरबजीत शहीद न होता।

दलबीर ने बताया कि सरबजीत का शव स्वदेश आने के बाद पैतृक गांव पंजाब के भिखीविंड में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें