फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की युवा ब्रिगेड के निशाने पर फिर आए कांग्रेस के बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिनों में कांग्रेस की रणनीति कमजोर पड़ने पर राहुल गांधी की युवा ब्रिगेड बुजुर्ग कांग्रेसी नेताओं को जिम्मेदार ठहरा रही है।
विज्ञापन


युवा ब्रिगेड के नेताओं का कहना है कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के बचकर यानी सेफ खेलने के चक्कर में पार्टी की फजीहत हुई। लोकसभा में युवा सांसदों का कहना है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष को कई युवा नेताओं ने कहा था कि संसद में चर्चा कराने के बजाय हंगामा कर इनको नहीं सुनने के सिलसिले को जारी रखना चाहिए।

मगर कई वरिष्ठ नेताओं की सलाह पर सोनिया ने सदन में चर्चा को प्राथमिकता दी। वहीं सरकार ने भी चालाकी दिखाते हुए कांग्रेस के कामरोको प्रस्ताव के तहत चर्चा करवाने की मांग को तुरंत मान लिया।
विज्ञापन


कई बुजुर्ग नेताओं ने सोनिया को राय दी थी कि कांग्रेस पर चर्चा से भागने के आरोप लग रहे हैं। इसलिए चर्चा के जरिए सरकार पर तीखा हमला करने का मौका छोड़ा जाना नहीं चाहिए। युवा नेताओं ने इसे लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष को शिकायत की है।
विज्ञापन

युवा पीढ़ी में शक पैदा कर दिया

संसद में कमजोर रणनीति को लेकर कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने सफाई देते हुए कहा कि सरकार नियम 193 के तहत चर्चा चाहती थी और उस मुद्दे को आईपीएल का नाम दिया गया था। इसलिए हमने उनको कहा कि सरकार हिम्मत दिखाते हुए ललित गेट पर कामरोको प्रस्ताव पर चर्चा कराए।

लोकसभा में ललित गेट के मुद्दे पर हुई चर्चा में मोदी सरकार और भाजपा ने सीधे गांधी परिवार पर हमले कर दिए। राजीव गांधी के अपने दोस्त को बचाने के लिए भोपाल गैस कांड के आरोपी एंडरसन को देश से भगाने का सनसनीखेज आरोप विदेश मंत्री ने शुक्रवार को खुलेआम लगा दिया।

साथ ही कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर वित्त मंत्री होते हुए अपनी पत्नी को फायदा पहुंचाने का आरोप भी लगाया। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि यह बातें लोग भूल चुके थे। मगर सुषमा और वित्तमंत्री अरुण जेटली ने यह बातें रिकॉर्ड में लाकर आज की युवा पीढ़ी में शक पैदा कर दिया है।

गांधी परिवार पर यह सीधा हमला है। इसीलिए बृहस्पतिवार को राहुल गांधी, पी चिदंबरम समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने डैमेज कंट्रोल के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री पर जमकर निजी हमले किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें