फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमारी गलतियों की वजह से सत्ता में है कांग्रेस'

Tue, 16 Jul 2013 09:48 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मंगलवार को एक बार फिर सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है।
विज्ञापन


भाजपा से अलग होकर कर्नाटक जनता पार्टी का गठन करने वाले येदियुरप्पा ने राज्य विधानसभा में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि हमने गलती की है।

उन्होंने कहा कि हमारी गलतियों की वजह से ही न चाहते हुए भी राज्य की जनता ने कांग्रेस सरकार को चुना। हमें इससे सीख लेनी चाहिए। आगामी लोकसभा चुनाव में हम इन्हें सात-आठ सीटों (कुल लोस सीट 28) तक ही सिमटा देंगे।

येदियुरप्पा का यह बयान भाजपा के साथ उनके दोबारा बेहतर होते रिश्तों के तौर पर देखा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें