दिल्ली में हार की कसक भाजपा नेताओं को भुलाए नहीं भूल रही। केजरीवाल से मिली हार पर भाजपा नेताओं का गुस्सा अब दिल्ली की जनता पर फूट रहा है।
यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिल्ली की जनता को बेवफा कह दिया। वरिष्ठ नेता यह कहने से भी नहीं चूके कि दिल्ली वालों ने आपके एहसान बहुत जल्दी भुला दिए, लेकिन हम लोग नहीं भुलाएंगे।
मामला जुड़ा है झारखंड के हजारीबाग का। जहां प्रधानमंत्री मोदी ने आज हजारीबाग से अरुणाचल प्रदेश के कोडरमा के लिए रेलवे लाइन का शुभारंभ किया है। इस दौरान मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
Pradhan Mantriji,yahan ki janta bahut bholi hai,aapka pyaar sood samed wapis karegi,Delhi ki tarah bewafa nahin:Yashwant Sinha in Hazaribagh— ANI (@ANI_news) February 20, 2015