एक देश ऐसा है, जहां पर गूगल को पीटकर याहू आगे निकल गया है। यहां लोगों को गूगल से ज्यादा याहू भा रहा है और ऑनलाइन वक्त गुजारने के दौरान वे इसका ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं।
आखिरकार 26 महीनों की जद्दोजहद के बाद अमेरिका में याहू, गूगल से आगे निकल गया है। गूगल की जगह याहू की वेबसाइट पर आने वाले यूजर्स की संख्या में इजाफा हुआ है। कॉमस्कोर के ताजा आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है।
ब्लूमबर्ग के मुताबिक अमेरिका में एक महीने के दौरान करीब 19.6 करोड़ वेब यूजर्स इंटरनेट पर वक्त गुजारते हैं। जुलाई माह में करीब 40.3 लाख अधिक यूजर्स याहू की वेबसाइट पर आए। पिछले साल की तुलना में इस साल याहू पर समय बिताने वाले यूजर्स की संख्या में 21 फीसदी इजाफा हुआ है।
गूगल पर किया सर्च और पकड़े गए ठग
इस डाटा में टम्बलर और मोबाइल फोन के यूजर्स को शामिल नहीं किया गया है। टम्बलर को इस वर्ष की शुरूआत में ही याहू ने खरीदा है।
याहू पर अधिक कंपनी की सीईओ मरिसा मायर को जाता है । मरिसा मायर के आने के बाद याहू ने इंटरनेट यूजर्स को आकर्षित करने के लगातार अपनी वेबसाइट में बदलाव किए हैं।
मरिसा का कहना है किसी भी वेबसाइट के लिए पहले लोग जरूरी हैं। उनके बाद कोई उत्पाद, ट्रैफिक और सबसे आखिर में कमाई की बात आती है।