फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर में ले उड़े एक करोड़ के मोबाइल फोन

Fri, 23 Aug 2013 01:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वैलरी शॉप या बैंक लूटने की घटनाएं तो कई बार सुनी जाती हैं, लेकिन अहमदाबाद में मोबाइल फोन का पूरा गोदाम ही लूट लिया गया।
विज्ञापन


यहां एक मोबाइल फोन के गोदाम से बुधवार रात चोर 714 स्मार्टफोन लेकर रफ्फूचक्कर हो गए। इन फोन की कीमत 1.22 लाख रुपए है। इसे शहर में अब तक की मोबाइल फोन की सबसे बड़ी चोरी माना जा रहा है।

एलिसब्रिज पुलिस के मुताबिक प्रकाश गांधी ने बृहस्पतिवार सुबह 9.30 बजे पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि नरनपुरा के रहने वाले प्रकाश गांधी का ऑफिस पल्धी भट्टा के पास पंकज सोसाइटी में है। इसी ऑफिस में मोबाइल फोन का गोदाम भी बना हुआ है।

प्रकाश ने पुलिस को बताया की दिल्ली के रहने वाले स्मार्टफोन वितरक ने यह गोदाम किराए पर लिया है।

प्रकाश ने जब बृहस्पतिवार सुबह ऑफिस आए तो गोदाम का दरवाजा टूटा हुआ था। उन्होंने पुलिस को इस सूचना दी। घटनास्थल की जांच करने पर पता चला वहां से स्मार्टफोन के कई बक्से गायब हैं।
विज्ञापन


पुलिस दुविधा में
पुलिस के चोरी करने के तरीके से चोरों के इस जगह की काफी जानकारी होने और सामान ले जाने के लिए अपने साथ एक गाड़ी लाने की संभावना जताई है।

हांलाकि, अभी पुलिस चोरी के उद्देश्य को लेकर भी दुविधा में है। सोने और नकद पैसों की चोरी से अलग मोबाइल फोन की चोरी करने पर पकड़े जाने की ज्यादा संभावना होती है, क्योंकि मोबाइल चालू करने पर उसके ट्रेस हो जाने का खतरा होता है।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि चोरों को यह बात मालूम न हो, यह मुश्किल लगता है। ऐसे में फोन को कई दिनों तक अंडरग्राउंड रखने या राज्य से बाहर भेजने की योजना हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें