केंद्र की सत्ता में एक वर्ष पूरे होने पर विश्व बैंक समूह अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। विश्व बैंक समूह अध्यक्ष जिम योंग किम ने बुधवार को ट्विटर पर कहा है कि दुनिया को नरेंद्र मोदी जैसे नेताओं की जरूरत है।
अपने ट्वीट में जिम योंग किम ने लिखा है, 'नरेंद्र मोदीजी भारत में गरीबी दूर करने के लिए एक वर्ष में लिए गए दूरदर्शी फैसलों के लिए बधाई! विश्व को आप जैसे और नेताओं की आवश्यकता है।'
पढ़िए विश्व बैंक समूह प्रमुख का ट्वीट-
Congratulations, @narendramodi, on one year of visionary steps toward ending poverty in #India. The world needs more leaders like you.— Jim Yong Kim (@JimKim_WBG) May 26, 2015