फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सेल्स टैक्स अफसर रिश्वत लेते धरी गई

Wed, 01 May 2013 09:51 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला सेल्स टैक्स अफसर को मुंबई में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
विज्ञापन


वह दो अलग-अलग मामलों का निपटारा करने के लिए यह रिश्वत ले रही थी, तभी एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने उसे पकड़ लिया।

दक्षिणी मुंबई स्थित डिपार्टमेंट हेडक्वार्टर में तैनात सुनीता वैदांदे के खिलाफ एसीबी को दो अलग शिकायतें मिली थीं।

इन शिकायतों की जांच भी एसीबी की दो टीमें अलग-अलग कर रही थीं, लेकिन दिलचस्प यह रहा कि दोनों ही टीमों ने मंगलवार को एक ही वक्त पर मझगांव के बिक्रीकर भवन में महिला अधिकारी को धर दबोचा।

महाराष्ट्र एसीबी के अनुसार स्टील की खरीद फरोख्त करने वाला एक कारोबारी अपने खिलाफ जारी सेल्स टैक्स नोटिस को खारिज करवाना चाहता था और इसके लिए सुनीता ने एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग रखी थी।
विज्ञापन


हालांकि मोल भाव के बाद 80 हजार रुपये में मामला तय हो गया। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने एसीबी से संपर्क किया।

इसी तरह के दूसरे मामले में गारमेंट का काम करने वाले व्यापारी ने 2008-09 में 8000 रुपये का सेल्स टैक्स नहीं भरा था, जो जुर्माने समेत बढ़कर 44,730 तक पहुंच गया।

जब इस व्यक्ति ने महिला ऑफिसर से संपर्क किया, तो वह जुर्माने के बिना सिर्फ वास्तविक सेल्स टैक्स लेने को राजी हो गई, लेकिन उसके लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन


इस व्यक्ति ने भी शुरुआत में हां करने के बाद एसीबी को शिकायत कर डाली। दोनों टीमों ने मंगलवार को एक ही समय पर अलग-अलग जाल बिछाया और महिला अधिकारी को गिरफ्तार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें