फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी शुरुआत के साथ उत्तर भारत में 'विश्वरूप' रिलीज

Fri, 01 Feb 2013 09:38 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से चल रहे विवाद के बीच कमल हसन की फिल्म विश्वरूपम का हिंदी संस्करण उत्तर भारत में शुक्रवार को रिलीज हुआ। इस फिल्म के हिंदी वर्जन का टाइटल 'विश्वरूप' रखा गया है। मल्टीप्लेक्स मालिकों की मानें तो इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है क्योंकि उनमें इसे लेकर उत्सुकता है। पूरे उत्तर भारत के सिनेमाघरों में औसतन 50 से 60 फीसदी सीटें भरी रहीं।
विज्ञापन


लखनऊ में छिटपुट विरोध को छोड़ दिया जाए, तो सभी जगह स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। लखनऊ में हंगामे बवाल की आशंका केचलते सिनेमाघरों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। हालांकि काफी संख्या में दर्शकों ने फिल्म में आपत्तिजनक जैसा कुछ भी नहीं होने की बात कही लेकिन कुछ मुस्लिम संगठनों व उलमा ने विरोध जताया और प्रदर्शन भी किया।

डीटी सिनेमा के प्रवक्ता अनंत वर्मा ने कहा कि इस फिल्म को लेकर काफी हाइप बन चुकी है और विवाद इस फिल्म के लिए फायदेमंद ही साबित हुआ है। शुक्रवार को करीब 60 से 70 फीसदी सीटें भरी रहीं। शनिवार-रविवार को छुट्टी होने के चलते हमें फुलहाउस की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में विश्वरूपम के प्रतिदिन 3 से 4 शो 18 स्क्रीन पर दिखाए जा रहे हैं और कहीं से भी कोई अप्रिय घटना सुनने को नहीं मिली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी बड़े पैमाने पर हो रही है।
विज्ञापन


तमिलनाडु में प्रतिबंध के बावजूद बेहद कम समस्याओं के साथ यह फिल्म पड़ोसी राज्यों में भी अच्छा बिजनेस कर रही है। पीवीआर पिक्चर्स के अध्यक्ष कमल ज्ञानचंदानी ने एक बयान में कहा कि दक्षिण जोन में करीब 80 फीसदी सीटें फुल रहीं जबकि उत्तरी जोन में भी दर्शकों की औसत संख्या 50 फीसदी तक रही। शनिवार-रविवार को निश्चित रूप से इसमें वृद्धि देखने को मिलेगी।

कानपुर में तीन सिंगल स्क्रीन थिएटरों के अलावा चार मल्टीप्लेक्स में इसके 27 शो दिखाए गए। कानपुर के डीएम एमपी अग्रवाल ने कहा कि हमें फिल्म पर प्रतिबंध लगाने को लेकर प्रशासन से कोई भी निर्देश नहीं मिले हैं। इसलिए फिल्म को थिएटर में आसानी से रिलीज किया गया है। हमें कहीं से भी किसी प्रकार के विरोध प्रदर्शन की खबर नहीं मिली।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें